Ad

ped ki kheti

इस पेड़ की खेती करके किसान भाई कर सकते हैं अच्छी खासी कमाई

इस पेड़ की खेती करके किसान भाई कर सकते हैं अच्छी खासी कमाई

देश के किसान इन दिनों पारंपरिक खेती करने में व्यस्त हैं। वो ज्यादातर गेहूं, मक्का, धान, तिलहन, दलहन की पारंपरिक फसलें ही उत्पादित करते है। जिससे किसानों को अपनी आवीविका चलाने के लिए पर्याप्त कमाई हो जाती है। लेकिन बहुत सारे किसान ऐसे भी हैं, जो पारंपरिक खेती के इतर आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करते हैं। जिससे किसानों को अतिरिक्त कमाई होती है, जो उनके जीवनशैली में परिवर्तन लाने में सहायक होती है।


ये भी पढ़ें:
किसान अगर इन तीनों पेड़ों की खेती करते हैं तो हो सकते हैं करोड़पति 
ऐसी ही एक फसल है जिसे हम पॉपुलर के पेड़ों की खेती के नाम से जानते है। पेड़ों की यह फसल किसानों को अतिरिक्त कमाई करवा सकती है। इसकी मांग अब देश के साथ अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बेहद तेजी से बढ़ी है। इन दिनों पॉपुलर के पेड़ों की लकड़ी बाजार में बेहद महंगे दामों पर बिकती है।

इस प्रकार की भूमि होती है पॉपुलर के पेड़ों की खेती के लिए सबसे उपयुक्त

अगर पॉपुलर की खेती की बात करें तो इसकी खेती के लिए खेत में उपजाऊ मिट्टी होना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही कभी भी क्षारीय नेचर की मिट्टी में पॉपुलर के पौधों की बुवाई नहीं करना चाहिए। इसके नकारात्मक परिणाम देखेने को मिल सकते हैं। इसकी खेती के लिए भूमि का pH मान 5.8-8.5 के बीच होना चाहिए। साथ ही बुवाई के समय खेत का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस पास होना चाहिए। इसके साथ ही अगर अधिकतम तापमान की बात करें पॉपुलर की खेती 45 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सहन कर सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। पॉपुलर की खेती आर्गेनिक तत्वों वाली भूमि में बेहतर परिणाम दे सकती है।

इस तरह से करें पॉपुलर के पौधे की रोपाई

चूंकि पॉपुलर के पेड़ों की जड़ें गहरी होती हैं इसलिए इसके लिए खेत में गहरी जुताई आवश्यक होती है। खेत की गहरी जुताई करने के बाद खेत में पानी लगाएं। इसके बाद रोटावेटर की मदद से कम से कम तीन बार जुताई करें। इसके बाद खेत को समतल कर दें और 5 मीटर की दूरी पर पक्तियां बना लें। पंक्तियों में 6 मीटर की दूरी पर एक मीटर गहरे गड्ढे बनाएं और उन गड्ढों में पौधे की रोपाई करें। पॉपुलर के पेड़ों की रोपाई के लिए फरवरी माह सबसे उपयुक्त होता है। इसलिए इनकी रोपाई 15 फ़रवरी से 10 मार्च के बीच करनी चाहिए। इस अवधि में पौधों की रोपाई करने से पौधों का विकास तेजी से होता है।

पॉपुलर के पेड़ों की खेती करने से किसान भाई बन सकते हैं मालामाल

पॉपुलर की खेती करके कई किसानों ने भारत में जमकर रुपये कमाए हैं। इसकी पौध को खरीदना एवं लगाना बेहद सस्ता है जबकि इसकी अपेक्षा इसके पेड़ों की कीमत ज्यादा होती है। पॉपुलर की लकड़ी बाजार में 800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिकती है। किसान भाई इन पेड़ों की एक हेक्टेयर में खेती करके लगभग 10 लाख रुपये कमा सकते हैं। एक हेक्टेयर खेत में लगभग 250 पॉपुलर के पेड़ लगाए जा सकते हैं। इन दिनों देश में पॉपुलर की खेती सबसे ज्यादा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होती है। जहां से इनका विदेशों में भी निर्यात किया जाता है।
यह पेड़ आपको जल्द ही बना सकता है करोड़पति, इसकी लकड़ी से बनते हैं जहाज और गहने

यह पेड़ आपको जल्द ही बना सकता है करोड़पति, इसकी लकड़ी से बनते हैं जहाज और गहने

कुछ ऐसे पेड़ या पौधे होते हैं जिनकी बाजार में भारी मांग रहती है जिसकी वजह से वो महंगे बिकते हैं। उनके महंगे बिकने के कारण किसानों को अच्छी खासी आमदनी होती है। जिससे कुछ किसान जल्द से जल्द अमीर बन जाते हैं। कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार और फायदे को देखते हुए कई लोग अपनी-अपनी मोटी सैलरी को छोड़कर खेती किसानी का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पेड़ के बारे में जिसकी खेती करने से किसान भाई जल्द से जल्द करोड़पति बन सकते है। इन दिनों कई राज्यों में महोगनी (Mahogany) के पेड़ उगाकर किसान भाई बम्पर कमाई कर रहे हैं। महोगनी की लकड़ी भूरे रंग की होती है। जो जल्द खराब नहीं होतीं। इस कारण से इस लकड़ी का उपयोग लकड़ी जहाज, प्लाईवुड और गहने बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही महोगनी की पत्तियां और बीज भी बाजार में महंगे भाव में बिकते हैं। ये भी देखें: किसान अगर इन तीनों पेड़ों की खेती करते हैं तो हो सकते हैं करोड़पति इसके अलावा महोगनी के पेड़ों में अन्य विशेषताएं भी हैं। जैसे कि यह एक औषधीय पेड़ भी है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। मच्छर इस पेड़ से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं। यह मच्छरों को दूर भगाता है, इसलिए इस पेड़ को लगाकर मच्छरों से होने वाली बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही इस पेड़ के माध्यम से मच्छर भगाने वाले उत्पादों और कीटनाशकों का निर्माण भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसके अलावा महोगनी के पत्तियों, बीजों और छाल का उपयोग पेंट, वार्निश, साबुन और कई तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है।

इस प्रकार की जमीन में लगाए जा सकते हैं महोगनी के पेड़

महोगनी के पेड़ों की खेती के लिए अत्यधिक उपजाऊ जमीन की जरूरत होती है। इसके साथ ही किसानों को यह ध्यान रखना होता है कि खेत में जल जमाव न होने पाए। इसके लिए सामान्य pH मान वाली मिट्टी उपयुक्त होती है। इसकी खेती पहाड़ी इलाकों में नहीं की जाती है, साथ तेज हवाएं चलने वाले इलाकों में भी इसकी खेती कर पाना संभव नहीं है।

किसान भाई इस प्रकार से बन सकते हैं करोड़पति

महोगनी का लड़की इन दिनों बाजार में बहुत मंहगी बिकती है। इसकी लकड़ी का बाजार भाव 2200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट तक है। इस हिसाब से एक पेड़ की कीमत  20 से 30 हजार रुपये तक हो सकती है। वहीं इसके बीज एक हजार रुपये प्रति किलो बिकते हैं। हर पेड़ से हर साल 5 किलो बीज तक प्राप्त किए जा सकते हैं। इस हिसाब से एक एकड़ में 120 महोगनी के पेड़ लगाकर किसान भाई मात्र 12 सालों में करोड़पति बन सकते हैं।
चंदन के समान मूल्यवान इन पेड़ों की लकड़ियां बेचकर होश उड़ाने वाला मुनाफा हो सकता है

चंदन के समान मूल्यवान इन पेड़ों की लकड़ियां बेचकर होश उड़ाने वाला मुनाफा हो सकता है

भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसी कड़ी में यहां वृक्षों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं। कुछ वृक्ष तो व्यावसायिक उपयोग में लिए जाते हैं। वहीं, कुछ वृक्षों में औषधीय गुण विघमान होते हैं। बाजार में औषधीय पेड़ के बीज, पत्ती, छाल, जड़ एवं लकड़ी की अच्छी-खासी कीमत मिल जाती है। विश्वभर में पेड़ों के उत्पादन का चलन बढ़ता जा रहा है। यह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा करता हैं। मृदा को बांधे रखने एवं भूजल स्तर को अच्छा करने में भी वृक्षों की अहम भूमिका है। फर्नीचर और औषधियों के लिए पेड़ों की खेती का प्रचलन बढ़ रहा है। देश में कुछ पेड़ों की लकड़ी के सहित छाल, जड़ों, फल और पत्ती में भी औषधीय गुण विघमान होते हैं। यही वजह है, जो बाजार में इन वृक्षों की अच्छी खासी कीमत प्राप्त हो रही है।

चंदन की खेती

चंदन के पेड़ के औषधीय गुणों से आज कौन रूबरू नहीं होगा। देश दुनिया में सफेद एवं लाल चंदन की बेहद मांग है। परंतु, मांग के अनुरूप उत्पादन नहीं है, क्योंकि
चंदन के पेड़ को तैयार होने में भी काफी वर्ष लग जाते हैं। इसके उपयोग द्वारा परफ्यूम से लेकर शराब, साबुन, सौंदर्य उत्पाद आदि विभिन्न उत्पाद निर्मित किए जाते हैं। इन्हीं सब कारणों के चलते सफेद एवं लाल दोनो तरह के चंदन करोड़ों की कीमत पर विक्रय किए जाते हैं।

महोगनी की खेती

अगर किसान धैर्यपूर्वक महोगनी की खेती करे तो वह महोगनी के उत्पादन से करोडों की आमदनी कर सकता है। बतादें, कि महोगनी के इस पेड़ के लकड़ी, पत्तियां व बीज से लेकर छाल तक काफी अच्छे भाव पर बेचे जाते हैं। परंतु, इस पेड़ को तैयार करने में लगभग 12 वर्ष का समय लग जाता है। अगर हम इसके बीज और लकड़ी की कीमत पर नजर ड़ालें तो इसका बीज 1,000 रुपये किलो वहीं लकड़ी 2000-2200 रुपये क्यूबिक फीट के भाव से बिकती है। साथ ही, इस महोगनी पेड़ के औषधीय गुणों वाली फूल, पत्ती और छाल भी काफी महँगे भावों पर बेची जाती है। इसकी खेती से तकरीबन 1 करोड़ तक की आमदनी की जा सकती है। यह भी पढ़ें: यह पेड़ आपको जल्द ही बना सकता है करोड़पति, इसकी लकड़ी से बनते हैं जहाज और गहने

नीम की खेती

नीम के औषधीय गुणों की बात करें तो यह कलयुग की संजीवनी के समान हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, कि नीम प्रत्येक गली, मौहल्ले में देखने को मिल जाती है। परंतु, नीम की गुणवत्ता एवं इसके लाभ को जानने के बाद भी लोग इसका उपयोग नहीं करते हैं। जानकारी के लिए बतादें, कि एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटीसेप्टिक, गुणों से युक्त निबौरी, छाल, लकड़ी और नीम की पत्तियों से बनते हैं। जिनको बाजार में काफी ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है। इसकी विशेषताओं को ध्यान में रखके लोग मालाबार नीम की खेती करने में रुचि दिखा रहे हैं।

दालचीनी की खेती

अगर हम दालचीनी की बात करें तो रसोई के सर्वाधिक पंसदीदा मसालों में आने वाली दालचीनी अपने आप में एक औषधी है। दालचीनी पेड़ की छाल को मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। दक्षिण भारत में दालचीनी का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। यहां इससे सौंदर्य और स्वास्थ्य उत्पाद के साथ तेल निकाला जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दालचीनी का व्यवसाय करोड़ों रुपए का है।

आम की खेती

आम के मीठे स्वाद को तो सब जानते हैं, सबने इसका स्वाद भी खूब चखा होगा। परंतु, क्या आपको यह पता है, कि इसकी पत्ती एवं लकड़ी की भी बाजार में काफी मांग रहती है। आम की लकड़ी से समस्त बैक्टीरिया दूर भाग जाते हैं। भारत में हवन पूजा यानी शुभ कार्यों में आम के पत्ते एवं लकड़ी का उपयोग किया जाता है। इसकी लकड़ी बैक्टीरिया नाशक है। यही कारण है, कि पूरे वर्ष इसकी मांग रहती है।